Sarkari Naukari: यहाँ वैज्ञानिक समेत कई पदों निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, जाने डीटेल

VYAPAM RECRUITMENT 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- सेंटर फॉर मटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी (C-MET Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक वैज्ञानिक और फाइनैन्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 9 है। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता, पात्रता और सैलरी भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

यह भी पढ़े… CGPSC Admit Card 2022 : जारी किया सीजीपीएससी ने खनन अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

वैकेंसी की संख्या और आयु सीमा

वैज्ञानिक “ई” के पद पर कुल 1 वैकेंसी है, जिसके के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 साल निर्धारित की गई है। सीनियर फाइनैन्स ऑफिसर (1 पद रिक्त) और वैज्ञानिक डी (2 पद रिक्त) के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 है और वैज्ञानिक बी (4 पद रिक्त) और फाइनैन्स ऑफिसर (1 पद रिक्त) के पद पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 35 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

ऑफिशियल नोटिफकेशन यहाँ देख सकते हैं: https://cmet.gov.in/jobs

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews