Realme Narzo 50i Prime हुआ भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन, जानें हैरान कर देने वाली कीमत

Realme Narzo 50i Prime हुआ भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन, जानें हैरान कर देने वाली कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार और ढ़ेर सारी चर्चा के बाद भारत में Realme Narzo 50i Prime की एंट्री हो चुकी है। यह Realme के सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक है। जून में यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ था। इस साल स्मार्टफोन अपने कई Narzo सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुका है और अब बारी Realme Narzo 50i Prime की आ चुकी है। स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हैं:डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन।

इसके दो स्टोरेज वेरिएन्ट भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत भी अलग है। 3जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,999 रुपये हैं। वहीं 4जीबी+64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। Amazon पर स्मार्टफोन की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी। ग्रेट फेस्टिवल सेल पर काफी भरी छूट भी मिलेगी। Realme Narzo 50i Prime काफी युनीक, स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन के आता है। इसका युनीक पैटर्न डिजाइन हाथों को अच्छी ग्रिप देगा।

यह भी पढ़े…Motorola ने भारत में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन को Unisoc T612 चिपसेट से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। Realme Narzo 50i Prime 6.5 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैक में 8 मेगापिक्सल वाला सिंगल रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Realme Narzo 50i Prime में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews