Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट में आज होगा धमाका, लॉन्च होंगे दो दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट में आज होगा धमाका, लॉन्च होंगे दो दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आज शाम को सैमसंग गैलक्सी आपपैक्ड ईवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) आज होने जा रहा है। इस ईवेंट में सैमसंग के कई दमदार स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग होगी। इस लिस्ट में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 भी शामिल है। इस दिन का इंतजार काफी लंबे समय से है, जो आज खत्म हुआ। सैमसंग के दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की चर्चा कई महीनों से हो रही है। अब स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। पिछले महीने ही सैमसंग ने अपने दोनों स्मार्टफोन की घोषणा की थी। गैलक्सी अनपैक्ड ईवेंट आज शाम 6:30 मिनट में शुरू होगा, जिसे यूजर्स कंपनी की वेबसाईट, यूट्यूब और सोशल मीडिया चैनल पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल दिल्ली और मुंबई से भी महंगा, यहाँ प्लास्टिक के बदले मिल रही है छूट, यहाँ जानें ईंधन के नए रेट

बात Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 की करें तो ये दोनों की स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 के उतराधिकारी बताए जा रहे हैं। इस ईवेंट में इनकी लॉन्चिंग भी हो सकती है। लॉन्चिंग से पहले ही स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है।

Samsung Galaxy Z Fold 4 कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। इसका आउटर डिस्प्ले 6.2 इंच और 7.6 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले का हो सकता है। वहीं इसकी डिजाइन काफी हद्द तक पिछले मॉडल की तरह है, हालांकि कुछ अपडेट भी नजर आ सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है की Samsung Galaxy Z Fold 4 Qualcomm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, 4,400mah की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 भी इस ईवेंट में लॉन्च हो सकता है। ईवेंट शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी है। इसकी डिजाइन लीक हो चुकी है और कई फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। यह स्मार्टफोन पुराने मॉडल की तुलना में बड़े आउटर डिस्प्ले और फ्लैट डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा जा रहा है की Samsung Galaxy Z Flip 4 डुअल रियर कैमरा सेटअप, 3,700mah की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews