MP में पेट्रोल-डीजल दिल्ली और मुंबई से भी महंगा, यहाँ प्लास्टिक के बदले मिल रही है छूट, यहाँ जानें ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel)  में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं देश के अन्य राज्यों के मुकाबले अब भी ईंधन की कीमत अधिक है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है और वहीं डीजल आज 94.27 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश में फिलहाल पेट्रोल कीमत 108 रुपये और 112 रुपये के बीच में है। वहीं कुछ शहरों में आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में अनुपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, दतिया, हरदा, खरगोन, मंडला, पन्ना, रीवा और सागर शामिल है।

यह भी पढ़े… Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 25 अगस्त से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता

प्रदेश में फिलहाल डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, मंदसौर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अनुपुर, रीवा, शहडोल, श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा देखी गई है।

यहाँ मिल रहा प्लास्टिक के बदले डिस्काउंट

राजस्थान में एक नई पहल नजर आई है। जहां पूरे देश भर में प्लास्टिक बैन को लेकर अलग-अलग नियम शुरू किए जा रहे हैं, वहीं राजस्थान के पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक पाउच या बोतल के बदले पेट्रोल और डीजल खरीदने पर डिस्काउंट दिया जा रहा। रिपोर्ट की मानें तो यहां एक यहां पेट्रोल पर ₹1 प्रति लीटर की छूट दी जा रही है। वहीं डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का डिस्काउंट है। यह पेट्रोल पंप भीलवाड़ा जिले में स्थित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews