खाद की किल्लत, किसानों ने किया ट्रक से खाद लूटने का प्रयास

खाद की किल्लत, किसानों ने किया ट्रक से खाद लूटने का प्रयास

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में किसानों ने अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी है। एक ओर जहां किसान खाद के लिए पुलिस के लट्ठ खाकर खाद के कट्टे ले जाने को मजबूर है तो वहीं अधिकारी खाद की आपूर्ति को पूरा बताकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए है। ऐसा ही मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र देखने को मिला, जहाँ किसानों ने सोमवार को खाद से भरे ट्रक को लूट लिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा, तब कुछ युवक खाद के कट्टे फेंककर भाग गए और मौके पर भगदड़ मच गई। इधर कांग्रेस ने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Jabalpur News : अचानक नाले में जा गिरी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती, 1 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला

इसके बाद शहर में किसानों ने खाद नहीं मिलने पर भी चक्काजाम कर दिया। काफी देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। किसानों का कहना है कि वो सुबह से लेकर शाम तक लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। साथ ही खाद की वजह दिनभर पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने कई जगह पर सुरक्षा इंतज़ाम किए और फिर किसानों को खाद बंटवाई गई।

बताया जा रहा है कि सबलगढ़ में बीती रात को खाद का ट्रक आया था, सुबह होते ही किसानों ने ट्रक पर चढ़कर खाद को लूटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं मानें और खाद के कट्टे लेकर भागने लगे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और फिर कहीं जाकर कुछ लोग खाद के कट्टे छोड़कर भागे। वहीं, कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो वो 14 तारीख को आंदोलन करेंगे।

https://vimeo.com/629311101

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews