Morena news : कॉटन इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

Morena news : कॉटन इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (morena) जिले के बानमोर सेवा गांव में स्थित खेड़ापति सर्जिकल कॉटन इंडस्ट्रीज (Khedapati Surgical Cotton Industries) में अचानक आग लग गयी आग लगने से डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। फैक्ट्री में लगी भयंकर आग पर मुरैना, बानमोर की दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े…CG Board 2022: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, टॉपर्स को लेकर CM ने की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा लाभ

बता दें कि फैक्ट्री कर्मचारी परसोत्तम गौड़ ने बताया कि शनिवार सुबह फैक्ट्री मशीन पर अपने 6 साथियों के साथ फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था तभी अचानक मशीन से शॉर्ट सर्किट होने कारण चिंगारी निकली और चिंगारी ने आग का भयंकर रूप ले लिया। जिससे करीब डेढ करोड़ का नुकसान हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”709807719″]

यह भी पढ़े…The Archies: अर्चिज का पहला लुक आया सामने, नजर आएंगे ये स्टारकिड्स, जाने रिलीज डेट और सारी जानकारी

वहीं फैक्ट्री मालिक दिनेश चंद गोयल का कहना हैं कि उसकी फैक्ट्री में सर्जिकल कॉटन बनाया जाता था जो बना कर बाहर सप्लाई किया जाता था। शनिवार की सुबह आज अचानक लगी आग के कारण उसका करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही बानमौर, मुरैना से करीब पांच दमकल ने आकर मौके पर आग पर काबू पाया।जब तक गोदाम में रखा सर्जिकल कॉटन जलकर राख हो चुका था।

[dgv_vimeo_video id=”709807631″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews