मुरैना: हथियार के दम पर बदमाशों ने लूटी शराब की दुकान, Video Viral

मुरैना

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) के चंबल अंचल में बदमाशों (goons) के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि सरेआम लूट (loot) की घटना को अंजाम देने से भी वे नहीं चूक रहे हैं। ऐसी ही घटना अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव में देखने को मिली है। जहां शासकीय देसी शराब के ठेके (liquor shop) पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उतर कर बंदूक लटकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें… मुरैना में वन कर्मियों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी, यह है मामला

अंबाह इलाके में तीन शातिर बदमाशों ने बुधवार की देर शाम बरेह गांव के देसी शराब ठेके से शराब की 5 पेटी लूट ली। इतना ही नहीं, वे बंदूक की नोक पर पेटी में रखे 11 हजार से ज्यादा रुपए भी लूट कर भाग गए। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकानदार को धमकाते हुए वहां से मोटरसाइकिल पर नौ-दो ग्यारह हो गए।

यह भी पढ़ें… Rajgarh: बहन के प्रेमी ने चार साथियों संग भाई सोनू को उतारा मौत के घाट, पिता ने लिखवाई झूठी रिपोर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों ने बदमाशों का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। अंबाह थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन के अनुसार बदमाशों के नाम सुनील सिंह तोमर और पवन पाराशर बताए जा रहे हैं। दोनों बदमाश बरेह गांव के बताये जा रहे हैं।पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”564105748″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews