उपचुनाव के अंतिम दौर में BJP ने लगाया इन 11 कांटे की टक्कर वाली सीटों पर जोर

उपचुनाव के अंतिम दौर में BJP ने लगाया इन 11 कांटे की टक्कर वाली सीटों पर जोर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By-election) के लिए 3 नवबंर को मतदान (Voting) और 10 नवंबर को परिणाम घोषित होने है, लेकिन इसके पहले राजनैतिक दल एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे है।खास करके चुनावी जंग के अंतिम दौर में भाजपा (BJP) ने टक्कर वाली 11 सीटों पर सारा जोर लगा दिया है। पार्टी के मतदान के ठीक पहले तक इन क्षेत्रों में खंदक की लड़ाई रहेगी। आंतरिक सर्वे और इंटेलिजेंस के फीडबैक में इन सीटों को बड़ी टक्कर में बताया था।

अगले दो दिन में इन सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सहित केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma), पूर्व सीएम उमाभारती (Uma Bharti) और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आदि स्टार प्रचारक मतदाताओं को रिझाने पूरा दम लगाएंगे।तगड़े चुनावी संघर्ष में फंसी इन सीटों में ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटें भी हैं, भाजपा ने शनिवार को इन सीटों को केंद्रित कर दिग्गजों के रोड शो और चुनावी सभाएं आयोजित कीं।

शिवराज की सक्रियता बढ़ाई गई

इन सीटों पर खासतौर पर मुख्यमंत्री की सक्रियता बढ़ाई गई है। अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा हर समाज और वर्ग के प्रमुख लोगों से भाजपा ‘वॉररूम’ की टीम को संवाद के लिए लगाया गया है। इसके अलावा मतदान शुरू होने के पहले तक भाजपा ने घर-घर दस्तक देने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के दस्ते तैयार किए हैं। बूथ मजबूत करने के लिए पन्ना प्रभारियों को सक्रिय किया गया गया है, जमावट के लिए कार्यकर्ताओं को मुस्तैद किया गया है।

ये हैं उपचुनाव की 11 सीटें, बनी नई रणनीति
भाजपा ने दिमनी, अंबाह, सुमावली, सांची, मांधाता, बड़ामलहरा, आगरमालवा, भांडेर, हाटपिपल्या, सुवासरा एवं ब्यावरा के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इन क्षेत्रों में आक्रामक प्रचार के साथ संगठन स्तर पर भी तैयारी की गई है। संगठन स्तर पर भी अलग- अलग नेताओं को उनकी टीम के साथ तैनात किया जा रहा है।

दिग्गजों के संयुक्त रोड शो
संघर्ष वाली सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती (Uma Bharti), विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) और सिंधिया के संयुक्त रोड शो भी आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा ने दिमनी अंबाह मुरैना और ग्वालियर पर फोकस करते हुए मेगा रोड शो की शुरुआत की। यह सिलसिला शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews