भिंड के इस मतदान केंद्र पर होगा पुनर्मतदान, भारत निर्वाचन आयोग के आदेश जारी, मध्यमा अंगुली में लगेगी अमिट स्याही

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को एक चरण में सभी 230 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ था। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर- 3 में एक बार फिर से 21 नंवबर 2020 को मतदान किया जाएगा।

बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगेगी अमिट स्याही

अटेर विधानसभा के किशुपुरा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान 21 नवंबर को कराया जाएगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। बता दें 21 नवंबर 2023 को मॉकपोल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं इसके लिए मतदान दल चुनावी सामाग्री सहित 20 नवंबर 2023 को रवाना होगा। वहीं इस मतदान केंद्र पर होने वाले पुनर्मतदान के लिए अमिट स्याही को बाएं हाथ के मध्यमा अंगुली पर लगाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भिंड जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को फिर से मतदान कराने से पहले मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को इसके लिए प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है।

प्रचार प्रसार करने का दिया गया निर्देश

भिंड के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग ने अटेर विधानसभा में होने वाले पुनर्मतदान की सूचना के लिए सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों को मतदान केंद्र के क्षेत्र में मुनादी पिटवाकर चुनाव प्रचार प्रसार कराने का निर्देश जारी किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews