नरसिंहपुर में गैंगरेप पीड़िता सुसाइड केस में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 गिरफ्तार

narsinghpur gangrape case

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट| उत्तर प्रदेश के हाथरस केस (Hathras Case) की तरह मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में भी नरसिंहपुर (Narsinghpur) का मामला गरमा गया है| इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है| इस बीच सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोग गिरफ्तार (Arrest) किये गए हैं। वहीं एएसपी राजेश तिवारी और गाडरवारा के एसडीओपी सीताराम यादव को पुलिस मुख्यालय भोपाल (PHQ Bhopal) अटैच कर दिया गया है।

जिले के चीचली थानांतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ि‍ता की तीन दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई| जिससे आहात महिला ने शुक्रवार को सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जब सार्वजानिक हुआ तो पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई| मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। रिपोर्ट लिखाने वे पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। आरोपितों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया गया था। जब महिला ने आत्महत्या कर ली तब अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन् फानन में कार्रवाइयां की जा रही है|

रिपोर्ट न लिखने और लापरवाही बरतने के कारण चिचली थाना प्रभारी अनिल सिंह और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी मिश्रीलाल कुड़ापे को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दुष्कर्म के तीन मुख्य आरोपी परसू, अरविंद, अनिल के साथ ही पीड़िता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews