नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, 1 व्यक्ति की मौत और 25 से ज्यादा घायल, प्रह्लाद पटेल ने प्रकट की संवेदनाएं

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक व्यक्ति की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें बरमान से नरसिंहपुर जाने वाली बस अचानक से फोर लेन कपूरी चौराहे के पास असंतुलित हो गई थी। जिसके कारण बस पलट गई।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस

आपको बता दें सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस सेवा पहुंच गई। जहां घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। बता दें यह हादसा बस के असंतुलित होने के कारण डिवाइडर से टकराने के कारण हुई है।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने व्यक्त की संवेदनाएं

इस भीषण सड़क हादसे को लेकर नरसिंहपुर सीट से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “नरसिंहपुर जिले में कपूरी चौराहे के पास हुई बस दुर्घटना से हृदय व्यथित हुआ। दुर्घटना में जीवन गँवाने वाले परिजनों एवं घायलों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews