मातम में बदली खुशियां: ट्रक पलटने से दंपत्ति समेत 2 बच्चों की मौत, राखी मनाने जा रहा था परिवार

मातम में बदली खुशियां: ट्रक पलटने से दंपत्ति समेत 2 बच्चों की मौत, राखी मनाने जा रहा था परिवार

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ जहां देशभर में भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन (rakshabandhan) धूमधाम से मनाया जा रहा है, वही दूसरी तरफ एमपी (MP) के नरसिंहपुर (nursinghpur) में बड़ा हादसा हो गया।यहां तेल के कंटेनरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार तड़के करीब 5.30 बजे गाडरवारा तहसील के नांदनेर गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर 2 बच्चों सहित पति-पत्नी अपने गृहनगर जबलपुर वापस आ रहे थे, कोई अन्य साधन ना मिलने की वजह से पूरा परिवार ट्रक पर बैठ गया था। गाडरवारा नांदनेर के पास अचानक ये ट्रक पलट गया, जिसमें पीछे बैठे दो बच्चों सहित चारों लोगों की मौत हो गई हैं। ये परिवार देवास से गृहनगर जबलपुर के लिए ट्रक पर सवार हुआ था। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं। जिस ट्रक एमपी 46 G 1222 से ये हादसा हुआ वह इंदौर के खजराना निवासी मोहम्मद हनीफ खान का बताया जा रहा है। इंदौर व देवास पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

हादसे में इनकी हुई मौत

सोनकच्छ देवास निवासी किराना व्यवसायी वीरेंद्र मिजाजी (35), पत्नी पूजा और 11-12 साल के दो बच्चे लक्ष्य और मयंक भी थे। वीरेंद्र मिजाजी मूल रूप से सीहोर के रहने वाले थे, वीरेंद्र सोनकच्छ में ही एक किराना दुकान चलाते थे।

सीएम शिवराज ने जताया शोक

नरसिंहपुर के गाडरवारा के पास ग्राम नादनेर के निकट हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री , मप्र

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews