Narsinghpur News : पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का तस्कर, एक किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी से अवैध गांजा जब्त कर हिरासत में लिया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Narsinghpur News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। जिसमें गाडरवारा पुलिस ने 1 किलो से अधिक गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि थाना गाडरवारा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम गश्त कर रही थी तभी बाबाशाह की दरगाह बबूल के पेड़ के पास गाडरवारा में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ था वो हम लोगो देखकर वह अपने पास रखे थैला को छिपाने लगा और पुलिस को देखकर फरार होने की कोशिश करने लगा। तभी संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ बंठल सेन पिता मुकेश सेन निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया है।

पकडे गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी से अवैध गांजा जब्त कर हिरासत में लिया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews