यात्री बस में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग

यात्री बस में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) में एक यात्री बस (Fire in Bus) के इंजन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया| धुआ देखते ही बस में सवा यात्रियों ने आनन् फानन में अपनी जान बचाई और बस से कूद गए| करीब 10 मिनट बाद जैसे ही इंजन से धुआं शांत हुआ तो चालक सहित आसपास के लोग बस के करीब पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बस क्रमांक एमपी 49 पी 0488 गाडरवारा से पिपरिया जाने के लिए करीब 5 यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान पोड़ार तिराहा पर बस चालक ने सवारियां बैठने के लिए गाडी रोक ली| दुबारा बस चालु करते ही सायलेंसर पाइप फटने के कारण ऑयल फिल्टर ने आग पकड़ ली और फिल्टर में जितना ऑयल था वह एकदम से जलने के कारण धुआं उठने लगा जिससे चालक के साथ ही बस में सवार यात्री घबरा गए और उन्होंने बस से कूंदकर खुद को सुरक्षित किया।

बस मालिक ने बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना करा दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची, लेकिन तब तक आग शांत हो चुकी थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews