नरसिंहपुर में पुलिस ने गैंगरेप की नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने कर ली आत्महत्या

rape

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट| उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप केस (Hathras case) के बाद देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है| इस बीच मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur) में एक बड़ा मामला सामने आया है| चीचली थानांतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी|

मृतका के पति का आरोप है कि रिपोर्ट लिखाने वे तीन दिन से चौकी-थाने के चक्कर लगा रहे थे| लेकिन आरोपियों के गिरफ्तार करने के बजाय पीडि़ता के परिजनों को ही पुलिसवालों ने सलाखों के पीछे कर दिया| महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली| मामले की जानकारी जैसे ही सार्वजानिक हुई, आनन-फानन में गाडरवारा के एसडीओपी सीताराम यादव घटनास्थल पर पहुंचे| यहां उन्होंने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए गाडरवारा सिविल अस्पताल भेजा| पीडि़ता के पति समेत परिवार के लोगों के बयान दर्ज किये|

मामले में चीचली थाने के एक एएसआइ को अधिकारियों ने निलंबित कर दिया जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि एफआईआर लिखने के बजाय पीड़िता के साथ गालीगलौज की गई। आरोप है कि महिला के परिवार वालों को छोड़ने के एवज में पुलिस ने उनसे रुपए लिए। इससे व्यथित महिला ने आत्महत्या कर ली।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews