नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 6 युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से 6 युवकों की जान चली गई है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
Accident News

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हाथीनाला वॉटरफॉल घूमकर लौट रहे थे तभी इंदिरा नगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने तो मौके पर ही अपनी जान गंवा दी। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको उपचार के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर लाया गया। हालांकि अस्पताल लाते समय रास्ते में ही तीन घायलों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 6 युवकों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने अनुसार, मृतकों की पहचान राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रापाल लोधी (21), जयपाल लोधी (30), आकाश लोधी (24) और नीरज लोधी (25) के रूप में हुई है। सभी जबलपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू

हादसे की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। सुहातला थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए सबूतों के आधार पर फरार वाहन तथा उसके चालक की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews