एचआरटीसी कर्मियों के लिए अच्छी खबर, वेतनमान-साप्ताहिक अवकाश समेत कई मांगो पर बनी सहमति, बढ़ सकती है सैलरी, भत्ते पर भी अपडेट

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने 10 करोड़ रुपए नाइट ओवर टाइम देने का जो ऐलान किया है, उस पर यह राशि अगले सप्ताह तक ड्राइवर व कंडक्टरों के खाते में आ जाएगी।
employees news

HRTC Employees News : हिमाचल पथ परिवहन निगम के कंडक्टरों कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब पंजाब की तर्ज एचआरटीसी कर्मियों को वेतनमान का लाभ मिलेगा। पंजाब की तर्ज पर वेतनमान निर्धारित होने के बाद 2011 के बाद नियमित हुए करीब 4,000 कंडक्टरों का वेतन 5,000 रुपये तक बढ़ सकता है।

दरअसल,  शुक्रवार को शिमला में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की मीटिंग हुई और इसमें चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापिस ले ली। बैठक में तय किया गया कि चालकों-परिचालकों को अब पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने के मामले में कमेटी गठित की जाएगी, जो एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।। कमेटी के सुझावों से राज्य सरकार को अवगत करवाया जाएगा।

बढ़ सकता है वेतन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने 10 करोड़ रुपए नाइट ओवर टाइम देने का जो ऐलान किया है, उस पर यह राशि अगले सप्ताह तक ड्राइवर व कंडक्टरों के खाते में आ जाएगी। इन सभी को इस संबंध में आश्वस्त किया गया था। रविवार को इन्होंने हड़ताल करनी थी जो अब नहीं होगी।संभावना है कि पंजाब की तर्ज पर वेतनमान निर्धारित होने के बाद 2011 के बाद नियमित हुए करीब 4,000 कंडक्टरों का वेतन 5,000 रुपये तक बढ़ सकता है।

इन मांगों पर भी बनी सहमति

  • ड्राइवर यूनियन की मांग के मुताबिक, छह महीने में ड्राइवरों की सीनियोरिटी लिस्ट को ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया।
  • चालकों को वरिष्ठ चालकों को पदनाम दिया जाएगा। 107 पीस मील कर्मचारी, जो कि वर्कशॉप में काम कर रहे हैं को अप्रैल महीने में अनुबंध पर लाया जाएगा।
  • खाना खाने के लिए ढाबों को सही तरह से चिन्हित करने और ड्राइवरों द्वारा छुट्टी के लिए जो अवकाश मांगा जाएगा, वह इन्हें दिया जाएगा। साप्ताहिक अवकाश भी दिया जाएगा।
  • कंडक्टर की जिम्मेदारी फिक्स करके उससे रिकवरी की जाती है, जिसे बंद किया जाएगा।
  • लंबी दूरी की यात्रा में फ्रंट सीट दोपहर के समय में भी कंडक्टर के लिए ही रहेगी, जिसकी बुकिंग यात्री के लिए नहीं की जाएगी।
  • कंडक्टर से सब-इंस्पेक्टर व सीनियर सब-इंस्पेक्टर आदि के खाली पड़े पदों पर रुके हुए प्रमोशन चैनल को खोलने का भी निर्णय लिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews