25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, नई दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम आयोजित, ​जानिए इस बार क्या होगी थीम और टैगलाइन

भारतीय चुनाव आयोग रविवार, 25 जनवरी को नई दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने वाला है। इस साल कार्यक्रम की थीम 'मेरा भारत, मेरा वोट' है, जिसकी टैगलाइन है, 'नागरिक भारतीय लोकतंत्र के दिल में'।
National Voters Day 2026

हर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1950 में भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) की स्थापना का प्रतीक है। 2011 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम और टैगलाइन

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग रविवार को नई दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने वाला है। इस साल कार्यक्रम की थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ है, जिसकी टैगलाइन है, ‘नागरिक भारतीय लोकतंत्र के दिल में’।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगी। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ इस इवेंट को लीड करेंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व

राष्ट्रीय मतदाता दिवस लाकतंत्र का एक मुख्य पर्व है। यह लोकतंत्र में मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी दोनों के महत्व को उजागर करता है। इस खास दिन का उद्देश्य मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस दिन मुख्य रूप से पहली बार वोट करने वालों को पंजीकृत करके और मतदाता पहचान पत्र प्रदान करके उनकी मदद करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, लोगों को मतदान प्रक्रिया और उनके वोट के प्रभाव के बारे में शिक्षित करने वाले अभियान आयोजित करके चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews