पंजाब में 300 यूनिट बिजली Free , जारी हुआ 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब में 300 यूनिट बिजली Free , जारी हुआ 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली सरकार की तर्ज पर पंजाब की  सरकार (Punjab Government) भी जनता को फ्री (Free) सुविधाओं की घोषणा कर रही है।  आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार (Punjab AAP Government) ने आज शनिवार को एक महीने का रिपोर्ट कार्ड सार्वजानिक किया। सरकार ने इसमें घोषणा की कि वे 01 जुलाई से प्रदेश में 300 यूनिट फ्री (Free) बिजली देंगे।

पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर शनिवार 16 अप्रैल 2022 को 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड सार्वजानिक किया। सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान(CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पिछले एक महीने में लिए गए फैसलों की जानकारी इसमें शेयर की है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, ये है 10 ग्राम सोने की कीमत

पंजाब सरकार ने बताया कि इन 30 दिनों में एंटी करप्शन एक्शन फोन लाइन शुरू की गई , 25 हजार नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई।  35 हजार कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स को रेगुलर किया गया।  हर घर तक राशन पहुँचाने की व्यवस्था की गई।  अब 01 जुलाई 2022 से हर उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 13 राज्यों में 21 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर-मध्य में हीटवेव का कहर

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1515174500102410247

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews