बाइक पर बैठे 4 लोग, 5वें के लिए नहीं बची जगह तो किया ये जुगाड़, वीडियो वायरल

बाइक पर बैठे 4 लोग, 5वें के लिए नहीं बची जगह तो किया ये जुगाड़, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपने कभी बाइक पर लेटकर सवारी की है। वो भी तब जब बाइक पर पहले से 4 लोग सवार हो। ये अजीबोगरीब कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शक्तिमान की तरह इस स्टंट को देख लोग ताज्जुब में हैं।

अमिताभ बच्चन ने क्यों शेयर की ये खास तस्वीर, की ये प्रार्थना

ये वीडियो देखकर आप वाकई हैरत में पड़ जाएंगे। आखिर पांच लोगों ने एक मोटरसाइकिल पर सवारी करने का जो जुगाड़ू आइडिया निकाला, वो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगा। इसमें एक बाइक पर एक के बाद एक चार लोग बैठते हैं, लेकिन अभी एक उम्मीदवार और बाकी है और बाइक में बिल्कुल जगह नहीं है। लेकिन पांचवें व्यक्ति को आखिर छोड़ कैसे दिया जाए। बस चारों मिलकर तुरंत दिमाग लड़ाते हैं और फिर वो पांचवे साथी को पकड़कर लिटा लेटे हैं। अब पांचवा शख्स बाइक पर चारों के हाथ में लेटा हुआ, हवा में झूलता मजे से सवारी कर रहा है। शक्तिमान स्टाइल के इस वीडियो को देखना अपने आप में मजेदार अनुभव है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने लिखा है कि हम हर संडे को टीवी पर शक्तिमान देखने का इंतजार करते थे। आज से कठििन समय में ये वीडियो देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। हालांकि बाइक सवारों ने अपनी बुद्धि से ये तरीका निकाला है जो एकबारगी मजेदार लगता है, लेकिन हम आप सबसे अपील करते हैं कि कृपया बाइक स्कूटर आदि वाहनों पर इस तरह की कलाबाजिया न करें। ये जीवन के लिए जोखिम की वजह हो सकती है। सड़क पर चलते समय हमें अपनी और दूसरों की सावधानी का पूरा ध्यान रखना चााहिए।

https://twitter.com/PraveenIFShere/status/1390515665501519878?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews