IAS Transfer and Posting: एक्शन में राज्य सरकार, 5 आईएएस अधिकारियों को मिली पदस्थापना, ज्योति बुद्धा बनी परिवहन आयुक्त

IFS Transfer

IAS Transfer And Posting: रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और नियुक्ति की है। कुछ नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है और पहले से सेवा दे रहे अधिकारियों का दूसरे विभागों में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा एक आईपीएस अधिकारी की पोस्टिंग की गई है।

IAS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग

  • 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ई श्रीधर को निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पहले यह कार्यभार ज्योति बुद्धा प्रकाश के पास था। इसके अलावा श्रीधर, ईवी नरसिम्हा रेड्डी से पद लेते हुए टीएसआईआईसी में एमडी और वीसी का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले हैं।
  • आईएएस डॉ ज्योति बुद्धा प्रकाश को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में पोस्टिंग दी गई है।
  • निषेध एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त का पद संभाल रहे ईवी नरसिम्हा रेड्डी को जनजाति कल्याण निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 2013 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति ओझा को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के पद से मुक्त करते हुए इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • IAS गौतम पोटरु को रंगारेड्डी कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग दी गई है। इसके पहले वह मेडचल मलकजगिरी के कलेक्टर का प्रभार संभाल रहे थे।

IPS अधिकारी की नियुक्ति

पांच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अलावा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को नागरिक आपूर्ति के आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह सरकार के प्रमुख सचिव, सीएएफ और सीएस के रूप में पदभार संभालेंगे। इस पद से 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को मुक्त कर दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews