Hindi News

8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा एक और गिफ्ट! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें DA Hike पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
उम्मीद है कि होली के आसपास महंगाई भत्ते और राहत की नई दरों का ऐलान हो सकता है। यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।इसका लाभ जुलाई 49 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को मिलेगा।
8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा एक और गिफ्ट! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें DA Hike पर अपडेट

Employees News

7th Pay Commission DA Hike 2025 : केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी और जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर के आसपास होता है।

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2024 से 53 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है और अब जनवरी 2025 से नई दरें जारी होना है, जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। जुलाई से नंवबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंच चुका है। अगर दिसंबर में इंडेक्स 145 अंक से आगे पहुंचता है तो महंगाई भत्ता 56% तक पहुंचेगा, ऐसी स्थिति में 3% डीए में वृद्धि का अनुमान है, हालांकि अभी अंक जारी नहीं हुए है।

DA Hike : 56 फीसदी डीए होने पर बढ़ेगी सैलरी

अगर 3% डीए बढ़ता है तो यह 53% से बढ़कर 56% पहुंच जाएगा।नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, तो जनवरी से मार्च तक का एरियर मिलेगा।  उम्मीद है कि होली के आसपास महंगाई भत्ते और राहत की नई दरों का ऐलान हो सकता है। यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी। इसका लाभ जुलाई 49 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को मिलेगा। डीए बढ़ने पर  18,000 वालों को 540 रुपये और 2,50,000 सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये का लाभ मिलेगा। पेंशनभोगियों की पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा होगा।

यूपी के कर्मचारियों-पेंशनरों का भी बढ़ेगा डीए

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद योगी सरकार भी जनवरी 2025 से 3% महंगाई भत्ता बढ़ा देगी, इसको लेकर कार्मिक और वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्र द्वारा डीए की नई दरों की घोषणा के बाद प्रस्ताव को योगी कैबिनेट में रखा जाएगा और यहां से मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों पेंशनरों को 56 फीसदी डीए का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।इसका लाभ करीब 28 लाख कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगा।
  • इसके साथ ही दो लाख से अधिक कर्मचारियों का सालाना इंक्रीमेंट भी लगेगा ।राज्य के लगभग 25% ऐसे कर्मचारी, जिनको जुलाई में इंक्रीमेंट नहीं मिलता, उन्हें जनवरी में 3% अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा, इस तरह से उनके वेतन की बढ़ोतरी लगभग 6% हो जाएगी। बचे हुए सभी कर्मचारियों को 3% वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

जानें DA Hike पर कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

  • डीए और डीआर वृद्धि का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews