कर्मचारियों-पेंशनरों का इंतजार जल्द होगा खत्म, खाते में आएंगे 1.50 लाख तक रुपए! जानें डीए एरियर पर अपडेट

minimum wage

18 Months DA Arrear. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees) का जुलाई से 4 फीसदी महंगाई भत्ता तो बढ़ गया लेकिन अब भी उन्हें लंबे समय से अटके 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल से पहले डीए एरियर पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है, इसके ल‍िए कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ जल्द कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हो सकती है। ।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, जिसके लिए कर्मचारियों लंबे समय से मांग कर रहे है। हाल ही में ‘स्टाफ साइड’ की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी कैबिनेट सेक्रेटरी एवं नेशनल काउंसिल (जेसीएम) के चेयरमैन को पत्र लिखकर ‘एरियर (18 Month DA Arrears ) तुरंत जारी करने की मांग की थी।वही पेंशनर्स ने यह अपील की थी कि वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को रोके गए DA/DR के एरियर को देना चाहिए, इस पर तत्काल कार्रवाई पर हम अत्यंत आभारी रहेंगे।

3 किस्तों में हो सकता है भुगतान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की मुलाकात हो सकती है, इस दौरान वे बकाए के भुगतान की गुजारिश करेंगे। खबर है कि इस महीने के अंत में 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान को लेकर चर्चा हो सकती है। बैठक में सहमति बनने के बाद ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। चर्चा तो यह भी है कि एरियर का भुगतान 3 किस्तों में किया जाएगा या फिर एक बार 1.50 लाख तक भी भुगतान पर सहमति बन सकती है। अब कर्मचारियों की मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है और कितनी राशि देगी या फिर अन्य कोई हल निकलेगा, यह तो बैठक में होने वाली चर्चा पर निर्भर करेगा।

कितना मिलेगा एरियर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार एरियर मिलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा के अनुसार, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए मिल सकते है। लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) एरियर बनेगा। लेवल-14 (पे-स्केल) को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जा सकता है। इसमें जनवरी 2020 के 4320 रुपए , जून 2020 के 3240 रुपए और जनवरी 2021 के 4320 रुपए शामिल होंगे।इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों (Employees) और 65 लाख पेंशनर्स (Pensioners) को होगा।

(यह आंकड़े उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews