एचआरडी मिनिस्टर का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

एचआरडी मिनिस्टर का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

नई दिल्ली| लॉकडाउन (Lockdown) के चौथे चरण के समाप्त होने के बाद जहां देशभर में धीरे-धीरे कारोबारी गतिविधियां और अन्य कामकाज शुरू होने लगा है। वहीं राज्यों में स्कूल खोले जाने को लेकर भी तैयारियां की जा रही है| इस बीच एच आर डी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) का बड़ा बयान सामने आया है| बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रमेश पोखरियाल ने बताया कि देश भर में बंद पड़े शैक्षणिक संस्थान अगस्त के बाद खोल दिए जाएंगे|

संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएं| डॉ. रमेश पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है| उन्होंने कहा, 15 अगस्त तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं| इस दौरान जब एंकर ने मिनिस्टर से पूछा कि क्या स्कूल और कॉलेज अगस्त के बाद फिर से खोले जा सकते हैं. इस दौरान निशंक ने उत्साहित होकर कहा, ‘बिल्कुल.’|

बता दें कि मई के अंत में आई खबरों को लेकर यह माना जा रहा था कि जुलाई में स्‍कूल और कॉलेज 33 फीसदी की उपस्थिति के आधार पर खोला जा सकता है| पूरे देश में मार्च मध्य से सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया था| इसके बाद से देश भर के बच्चे अपने पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं| लेकिन अब छात्रों और अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews