दिल्ली की हवा जहरीली, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद करने की घोषणा

दिल्ली की हवा जहरीली, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद करने की घोषणा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली की हवा जहरीली (Delhi AQI Severe) हो चुकी है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है लेकिन राजनीतिक दल एक दूसरे पर ऊँगली उठा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि ये समय एक दूसरे पर उंगली उठाने या ब्लेम गेम का नहीं है,  ये  समस्या केवल दिल्ली या पंजाब की नहीं है पूरे उत्तर भारत की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कल 5 नवंबर से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक चार्ट बताते हुए दिल्ली सहित, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार के कई शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की जानकारी देते हुए कहा कि बहुत से शहरों में AQI सीवियर है और बहुत सी जगह वेरी पूअर है। इसलिए ये समझना होगा कि ये समस्या पूरे उत्तर भारत की है , मिल जुलकर इसका हल निकालना होगा। एक दूसरे को दोष देने का ये समय नहीं है। क्योंकि जहरीली हवा केवल एक राज्य में नहीं रहती, ये एक राज्य से दूसरे राज्य में जाती है।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी-पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, 15000 रूपए की वेतन सीमा रद्द, मिलेगा 6 महीने का अतिरिक्त समय

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को इसका नेतृत्व करते हुए कोई ठोस कदम उठाना होगा। संयुक्त मीटिंग होनी चाहिए, विशेषज्ञों से सलाह लेना चाहिए, क्योंकि केवल केजरीवाल को गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हमने फैसला लिया है कि कल 5 नवंबर से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे और 5 वीं से ऊपर के क्लासेस की आउटडोर और स्पोर्ट्स एक्टिविटी बंद रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि जरूरत हुई तो ऑड ईवन सिस्टम फिर शुरू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – बैतूल सड़क हादसा : सीएम शिवराज ने की सहायता राशि की घोषणा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुःख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जहाँ तक किसानों द्वारा पराली जलाने की बात है तो इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं।  उन्होंने कहा कि किसान खुद पराली जलाना नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए हमें उसे कोई समाधान देना होगा , राज्य में कई गांव में किसानों ने खुद पंचायत बैठाकर परली नहीं जलाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways IRCTC Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज 109 ट्रेन रद्द रहेंगी, यहां देखें लिस्ट

भगवंत मान ने कहा कि हमें मशीने गांव में दी हैं जो खेत से पराली निकाल रही हैं , गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करा रहे है, हमारी सरकार को अभी कुछ महीने ही हुए हैं लेकिन हम ठोस काम कर रहे हैं अगले साल ये समस्या नहीं होगी हम इसका पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews