तरबूज में शराब! एक बार फिर अवैध शराब तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तरबूज में शराब! एक बार फिर अवैध शराब तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Liquor smuggling in watermelon truck : नशा सेहत के लिए खराब है..ये बात उस नशे की लत पालने वाले शख्स को भी पता होती है। लेकिन जिस तरह कई लोग नशे की लत से छुटकारा पाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं, उसी तरह कई राज्यों में शराबबंदी होने के बावजूद वहां शराब से पूरी तरह मुक्ति नहीं मिल पा रही है। वजह है अवैध तस्करों का सक्रिय नेटवर्क। एक बार फिर पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही शराब पकड़ी है।

बिहार में शराबबंदी है लेकिन राज्य में शराब पहुंचाने के लिए तस्कर नए नए तरीके इजाद कर ही लेते हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है। यहां ट्रक में तरबूज ले जाने के बहाने अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही थी। यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस की टीम ने कल्याणपुर इलाके से शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा। इस ट्रक में पंजाब से अवैध रूप से 250 शराब की पेटियां भरकर बिहार पहुंचाने की तैयारी थी, लेकिन रास्ते में ही ये धरा गए।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें से एक आरोपी रामबाबू बिहार का और दूसरा इंद्रपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। चेंकिंग से बचने के लिए आधे ट्रक में तरबूज भरे गए थे और उनके बीच में शराब की पेटियां छिपाई गई थी। एसटीएफ दोनों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन है ताकि पूरे सिंडिकेट पर नकेल कसी जा सके। शुरूआती पूछताछ में ड्राइवर ने बताया है कि उन्हें शराब पहुंचाने के लिए हर चक्कर के 50 हजार रूपये मिलते थे। उम्मीद है इनसे मिली जानकारी के आधार पर किसी बड़े शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews