अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, पवित्र गुफा तक पहुंचाई जाएगी निर्बाध बिजली, नहीं सुनना पड़ेगा जनरेटर का शोर

इस साल 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली के निर्बाध व्यवस्था की जा रही है। इससे रास्ते में मिलने वाले शोर और पॉल्यूशन से मुक्ति मिलेगी।
Amarnath Yatra

हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। यात्रा कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा, यात्रा की तैयारी कैसे करनी है। आखिरी तारीख क्या है श्रद्धालु इन सब चीजों की जानकारी जुटाने में लग जाते हैं। इस साल भी अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

इस यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ पवित्र गुफा तक ले जाया जाता है। इसके बाद वह लौटते भी सुरक्षा के साथ ही है। इस बार जो श्रद्धालु इस यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार रास्ते में शोर और पॉल्यूशन से होने वाली परेशानी से यात्रियों को निजात मिलेगा।

सुकून से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)

जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई से आरंभ हो रही श्री अमरनाथ यात्रा श्रद्धालु शांति के साथ कर सकेंगे। दरअसल यात्रा मार्ग पर जनरेटर के शोर और प्रदूषण की वजह से श्रद्धालुओं को अक्सर परेशानी होती है। लेकिन अब पवित्र गुफा तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके इसके लिए भूमिगत केबलिंग और ग्रिड कनेक्टिविटी बहाल करने की तैयारी कर ली गई है।

मशीनों की मदद से होगा काम

पवित्र गुफा की यात्रा 38 दिनों तक चलेगी। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो और बिजली आपूर्ति आसानी से की जा सके इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हो चुका है। दोनों ही मार्गो से पवित्र गुफा तक बिजली पहुंचने के काम में कर्मचारी जुट चुके हैं। सरकार ने यह भरोसा जताया है की यात्रा आरंभ होने से पहले बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। काम में तेजी लाई जा सके इसके लिए श्रमिकों के साथ-साथ मशीनों का सहारा भी लिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा सुचारू और सुरक्षित रहेगी।

सुरक्षा के लिए उपाय

सरकार का दावा है कि इस बार यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा उपायों में बेहतर सुधार किया जा रहे हैं। आध्यात्मिक को सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध यह यात्रा स्थानीय लोगों के आजीविका से जुड़ी हुई है। ऐसे में सरकार पूरे प्रयास कर रही है की यात्रा अच्छी तरह से सफल हो सके ताकि लोगों को आर्थिक मजबूती मिले। स्थानीय लोगों को लाभ होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कब शुरू होगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। 38 दिनों की यात्रा हर बार की तरह इस बार भी भक्तों के जय कारों से गूंजता दिखाई देगी। अनंतनाग और पहलगाम के साथ गांदरबल के बालटाल मार्ग से इसे एक साथ शुरू किया जाएगा और यह एक ही दिन समाप्त होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews