Amarnath Yatra: जोश के साथ शुरू हुई 2023 की अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra Started: 2023 की बाबा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में 3488 यात्री शामिल हुए।

शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

सुबह तकरीबन 4:00 बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रियों के पहले दल को रवाना किया। भारत माता की जय और बम बम भोले के उद्घोष के बीच यात्रा के लिए यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

62 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में यात्रियों को खाने-पीने के कुछ सामानों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिर भी रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस बल इस यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए सुरक्षा बल के अतिरिक्त कंपनियों को जम्मू भेजा गया है।

सुरक्षा को तैयार जवान

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारियों का कहना है कि हम यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स की तैनाती की गई है और हमारे साथ डॉग स्क्वॉड भी मौजूद है। यात्रियों के दल के साथ सीआरपीएफ की बड़ी टुकड़ी जाएगी और बाइक दस्ता भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगा। रास्ते पूरी तरह से कवर कर दिए गए हैं और ड्रोन का इस्तेमाल भी सुरक्षा के लिए किया जाएगा।

बता दें कि इस बार सुरक्षा के मामले में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बार गुफा मंदिर में सीआरपीएफ की जगह इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। यह जवान माउंटेन वार फेयर में पूरी तरह से ट्रेंड होते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews