Amitabh Bachchan : बिस्किट को हेल्दी बताने पर फंसे अमिताभ बच्चन, NAPI ने मांगा जवाब

Amitabh Bachchan : बिस्किट को हेल्दी बताने पर फंसे अमिताभ बच्चन, NAPI ने मांगा जवाब

Amitabh Bachchan Britannia Milk Bikes :  एक बिस्किट के ब्रांड का विज्ञापन करने के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर न्यूट्रिशन एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (NAPI) ने उन्हें एक लेटर भेजा है। उनपर मिसलीडिंग विज्ञापन करने का आरोप है। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन की तरफ से इस लेटर का कोई जवाब नहीं दिया गया है।

ये है मामला

दरअसल पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर उन्होने ने ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ (Britannia Milk Bikis) को प्रमोट किया था। KBC जूनियर के लिए इस शो और ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ के बीच टाई-अप हुआ था। शो के बीच बीच में अमिताभ बच्चन इस बिस्किट का प्रचार कर रहे थे और इस दौरान उन्होने ये कहा था कि इस बिस्किट में दूध और आटे की शक्ति है इसलिए ये घर के खाने जितना हेल्दी है। उन्होने कहा कि मांओ के सामने सबसे बड़ी दिक्कत अपने बच्चों को खाना खिलाने में आती है और उनकी मुश्किल का हल है ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ बिस्किट जो बहुत हेल्दी है। उन्होने कहा था कि ‘बच्चों को अच्छी चीज़ें खिलाने के लिए मां को तरह तरह के तरीके अपनाने पड़ते हैं। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत है। ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ है न। इसके हर एक बिस्किट पैक में एक गिलास दूध और आटे की शक्ति होती है। दूध और आटे की शक्ति से भरे हुए ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ बिस्किट्स खिलाइये।’ अब इसी विज्ञापन के कारण अब वो मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं।

NAPI ने भेजा लेटर

इस विज्ञापन के खिलाफ न्यूट्रिशन एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (Nutrition Support in the Public Interest – India) ने 28 दिसंबर 2022 को अमिताभ बच्चन को लेटर भेजा है। उन्हें लोगों को मिसलीड यानी भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए इस मामले पर जवाब मांगा गया है। NAPI के कहना है कि इस बिस्किट में हाई शुगर, हाई फैट और भारी मात्रा में सोडियम प्रोडक्ट इस्तेमाल किए गए हैं और ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इससे बच्चों में मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि हर 100 ग्राम बिस्किट पैक में 23.4 ग्राम शक़्कर, 17.8 ग्राम फैट और 287 मिलीग्राम सोडियम है जो WHO के मानक के हिसाब के काफी ज्यादा है।

https://twitter.com/sandeep_PT/status/1613064983541329921?s=20&t=FKq0gGrLI11eXgoH08Ai8g

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews