आखिर कैसे इस किसान ने कमाए मात्र 45 दिन में 4 करोड़ रुपए? पढ़ें

आखिर कैसे इस किसान ने कमाए मात्र 45 दिन में 4 करोड़ रुपए? पढ़ें

Andhra Pradesh Tomato Farmer Success Story : बढ़ती महंगाई में टमाटर के आसमान छूते भाव ने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है। टमाटर हर एक सब्जी में डाली जाती है। जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है। ऐसे में इसके दाम में बढ़ोतरी के कारण लोगों ने इसे खरीदना छोड़ दिया है लेकिन इसके बढ़े हुए रेट ने एक किसान की किस्मत बदल कर रख दी है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो महज 45 दिनों में करोड़ों का मालिक बन गया। आइए जानें विस्तार से यहां…

विरासत में मिली जमीन

दरअसल, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के किसान मुरली ने टमाटर की आसमान छूती कीमतों का फायदा उठाया और महज 45 दिन में चार करोड़ रुपये कमा लिए। मुरली ने अप्रैल महीने में करकमंडला गांव में 22 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती करने का फैसला किया। जिसके बाद 45 दिन में मेहनत कर 40 हजार बॉक्स टमाटर उत्पादित किए और उसे बॉक्स में भर दिया गया। बता दें कि प्रत्येक बॉक्स में 25 किग्रा टमाटर होता है। उन्होंने टमाटर को कर्नाटक भी भेजा।

कर्ज में डूब गया था परिवार

मुरली ने टमाटर की खेती से इतनी बड़ी कमाई की है। जिससे उनकी आर्थिक आय में बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले साल मुरली कर्जें में डुब गया था। किसान के मुताबिक, उन्हें 12 एकड़ जमीन विरासत में मिली थी। जिसके बाद कुछ साल पहले उन्होंने 10 एकड़ जमीन खरीदी भी थी। पिछले साल टमाटर के दाम में भारी गिरावट के कारण परिवार 1.5 करोड़ रुपये के कर्ज में डुब गया। ज‍िसे उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी, ट्रांसपोर्ट और अन्य चीजों पर खर्च क‍िया था। इसके अलावा, बार-बार बिजली कटने की समस्या से भी उन्हें काफी नुकसान हुआ था।

किसान ने कही ये बात

टमाटर बेचकर अच्छी कमाई की मदद से उसने 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया। टमाटर के कीमतों में बढ़ोतरी उनके लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है। उन्हें इस बात की कभी उम्मीद नहीं थी कि वो खेती कर करोड़ों रूपये कमा सकेंगे- मुरली, किसान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews