राज्यसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, एक और MLA कोरोना पॉजिटिव

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, एक और MLA कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद।
एक तरफ जहां कांग्रेस नेता (Congress leader) और महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अशोक चव्हाण ( Maharashtra Public Works Department Minister Ashok Chavan) ने कोरोना वायरस (Corona virus) को मात दे दी है, वही गुजरात(gujrat) के अहमदाबाद (ahmdabaad)की वेजलपुर सीट से भाजपा विधायक किशोर चौहान (BJP MLA Kishore Chauhan from Vejalpur seat) कोरोना की चपेट में आ गए हैं।गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव(report positive) आई है। जिसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है।हैरानी की बात ये है कि 19 को राज्यसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पार्टी में हलचल तेज हो गई है।वही संपर्क में आए लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

चौहान भाजपा के तीसरे विधायक है जो कोरोना की चपेट में आए हैं। एसिम्पटोमेटिक होने से उन्हेें घर पर क्वारंटाइन किया गया है। किशोर चौहान बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट आई। विधायक को संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन मेडिकल के कर्मचारियों के साथ मिलकर उन लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine) कर रहे हैं, जो उनके संपर्क में आए हैं। किशोर से पहले भाजपा के ही निकोल से विधायक जगदीश पंचाल (MLA Jagdish Panchal) और नरोडा के विधायक बलराम थवानी (Naroda MLA Balram Thawani) भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

बता दे कि गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक, विगत 24 घंटों के दौरान 400 से ज्यादा नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल आंकड़ा 18117 पहुंच गया। राज्य में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews