अरविंद केजरीवाल का PM Modi पर निजी हमला, बोले उनके खुद के बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें इन बच्चों का दर्द नहीं मालूम

केजरीवाल ने कहा बड़े से बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना पड़ता है नरेंद्र मोदी की क्या बिसात है, हमारी मांगे पूरी होने तक हम पीछे नहीं हटेंगे, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे।   
Arvind Kejriwal personal attack on PM Modi

Arvind Kejriwal personal attack on PM Modi

नीट पेपर लीक के विरोध में कल सोमवार को CJP के संसद घेराव के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता से सोशल मीडिया भरा पड़ा है, देश के लोगों में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा है, अब विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सुबह से बहुत एक्टिव हैं उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भेंट की और पुलिस थानों में हिरासत में लिए गए विद्यार्थियों को छुड़ाया, वे जंतर मंतर पहुंचे और प्रोटेस्ट पर बैठे CJP के लोगों से हिम्मत नहीं हारने की अपील की, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमला किया।

विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर चौतरफा हमला कर दिया है, संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर हंगामा किया, राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और इसपर चर्चा की मांग की, लेकिन जब कहीं बात नहीं बनी तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री आवास के पास जाकर धरने पर बैठ गए।

इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सड़क पर एक्टिव दिखाई दिए, वे अस्पताल गए घायलों से मिले उनके हालचाल जाने, उसके बाद वे अलग अलग थानों में गए और वहां हिरासत में लिए गए विद्यार्थियों को छुड़वाया और उन्हें सुरक्षित घर भिजवाया उसके बाद वे जंतर मंतर पर पहुंचे जहाँ उन्होंने अभिजीत दिपके सहित अन्य लोगों से बात की औ रंका हौसला बढ़ाया।

केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कल की घटना पर कड़ी नाराजगी दिखाई उन्होंने कहा बच्चे शांतिपूर्वक संसद की तरफ जाना चाहते थे लेकिन उनपर डंडे बरसाए गए कई बच्चों का सिर फट गया, हाथ पैर टूट गए, बहुत ही बर्बरता के साथ पीएम मोदी ने ये हमला कराया है, उन्होंने कहा बच्चे क्या मांग रहे थे बस यही कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए तो उनपर लाठियां बरसाई गई।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा नाकाम प्रधानमंत्री 

केजरीवाल ने कहा मोदी एक नाकाम प्रधानमंत्री हैं, वो पेपर लीक जैसी घटना नहीं रोक पा रहे उल्टा छात्रों पर डंडे बरसा रहे हैं उन्होंने निजी हमला करते हुए कहा पीएम मोदी के अपने बच्चे नहीं हैं इसलिए वे नहीं जानते बच्चे होना क्या होता है इनका दर्द क्या होता है, ये भी किसी माँ बाप के बच्चे हैं, मोदी को बहुत अहंकार हो गया है।

केजरीवाल बोले जब तक मकसद पूरा नहीं हो पीछे नहीं हटना  

केजरीवाल ने कहा  कई बच्चों पर फर्जी एफआईआर की गई है, कई बच्चे गिरफ्तार है कई बच्चे मिसिंग हैं उनके माता पिता उन्हें ढूंढ रहे हैं मैं खुद थाने जाकर 70-80 बच्चों को छुड़वा चुका हूँ हमने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है उसपर जो मदद मांग रहा है मदद कर रहे हैं, केजरीवाल ने कहा मैं सब बच्चों को कहना चाहता हूँ हिम्मत नहीं हारना है जबतक मकसद पूरा नहीं होता हमें डटे रहना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews