बंगाल में बंद के दौरान BJP नेता पर हमला, कार पर 6 गोलियां चलाई गईं, ड्राइवर और साथी घायल

Attack on BJP Leader in Bengal Bandh: बंगाल में बंद के दौरान बीजेपी नेता प्रियांशु पांडे पर जानलेवा हमला हुआ है। बीजेपी ने इस घटना के लिए TMC और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है, और इसे एक साजिश करार दिया है।
BENGAL

Attack on BJP Leader in Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में इन दिनों तनाव और अशांति का माहौल फैला हुआ है। कोलकाता में नबन्ना अभियान के विरोध में पुलिस के कार्यवाही को लेकर भाजपा ने बुधवार यानी 28 अगस्त को 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। इस बंद के चलते स्थिति बहुत ज्यादा बुरी हो गई और कई जगह पर हिंसक घटनाएं सामने आई है।

इसी कड़ी में यह भी पता चला है कि बंगाल बंद के दौरान एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। दरअसल, भाटपाड़ा जिले में भाजपा के स्थानीय नेता प्रियांशु पांडे की कार पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

6 गोलियां, बम फेंके गए

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 6 गोलियां चलाई, जिससे प्रियांशु पांडे और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि भाटपाड़ा में कुछ स्थानीय बदमाशों ने भाजपा नेता प्रियांशु पांडे की कर पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

TMC और पुलिस पर आरोप

भाजपा नेता प्रियांशु पांडे ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर बम भी फेंके गए और गोलीबारी भी की गई। प्रियांशु पांडे ने आगे बताया कि “आज मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास की ओर जा रहा था। हम जैसे ही भाटपाड़ा नगर पालिका की एक जैंटिंग मशीन द्वारा ब्लॉक की गई सड़क पर पहुंचे हमारी गाड़ी रुक गई। अचानक लगभग 50-60 लोगों ने हमारी गाड़ी को घेर लिया, मेरी कार पर 7 से 8 बम फेंके गए और लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई गई। यह पूरी तरह से टीएमसी और पुलिस की साजिश है जिन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई।” उन्होंने आगे कहा कि “पुलिस ने उन्हें सहयोग प्रदान किया और मेरी सुरक्षा हटा दी जिससे यह घटना घट पाई।”

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews