Badrinath Yatra 2023: बद्रीनाथ यात्रा पर बड़ा संकट, पहाड़ी से गिरा मलबा, हाईवे बंद होने से हजारों यात्री फंसे

Badrinath Yatra 2023

Badrinath Yatra 2023 News: चार धाम यात्रा में एक बड़ी परेशानी उत्पन्न हो गई है। बद्रीनाथ हाईवे के हेलंग में पहाड़ी से मलबा गिर जाने के कारण यात्रा को रोक दिया गया है। पहाड़ से मलबा गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गौचर, कर्ण प्रयाग और लंगासू में बैरियर लगा दिए हैं और लोगों को अपने अपने स्थानों पर रुकने को कहा है।

Badrinath Yatra में आई बाधा

हाईवे पर गिरे मलबे की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके चलते हजारों यात्रियों को रोक दिया गया है और वह बीच में ही फंस गए हैं। इस संबध प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हेलंग में जैसे ही रास्ता खुलता है, यात्रियों को आगे जाने दिया जाएगा। यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

सामने आया भयावह वीडियो

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई हादसे की घटना का वीडियो भी सामने आया है जो काफी भयावह है। वीडियो में देखते ही देखते पूरी चट्टान गिरकर टूट पड़ती है और वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच जाता है वह चिल्लाते हुए भागने लगते हैं। सभी के चेहरे पर डर साफतौर से दिख रहा है।

जहां चट्टान गिरी है वहां पर कई यात्री और वाहन भी नजर आ रहे हैं लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पहाड़ी से मलबा गिरा बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि हजारों यात्री वहां से गुजर रहे थे लेकिन किसी को भी किसी तरह की हानि नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews