Bank Holiday: इस राज्यों में 26 अप्रैल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम, यहाँ देखें लिस्ट

26 अप्रैल को 13 राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 27 अप्रैल को अप्रैल माह का चौथा शनिवार है और 28 अप्रैल को रविवार है। कई शहरों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
bank holiday 2026

Bank Holiday 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल शुक्रवार होनी है। जिसके कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। जिन भी ग्राहकों को बैंक जाकर कोई काम करवाना है, वे तुरंत निपटा लें। अनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। एटीएम के जरिए कैश भी विथ्ड्रॉ कर पाएंगे।

13 राज्यों में 26 अप्रैल को होंगे मतदान

शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 89 निर्वचन क्षेत्र में मतदान होंगे। जिसमें से कई शहरों में राज्य सरकार ने स्कूलों, कार्यालयों और बैंकों में अवकाश घोषित कर दिया है। असम, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरू, कोच्चि, जम्मू जोन और तिरुवन्तपुरम जैसे मुख्य शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे।

27-28 अप्रैल को भी बंद रहेंगे बैंक

27 अप्रैल और 28 अप्रैल को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 27 अप्रैल को अप्रैल महीने का चौथा शनिवार है। वहीं 28 अप्रैल रविवार को सार्वजनिक छुट्टी रहती है।

इन राज्यों में होंगे मतदान

  • मध्यप्रदेश- दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, टीकमगढ़, होशंगाबाद और बैतूल
  • बिहार- किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार
  • छत्तीसगढ़- राजनन्दगाँव, महासमुंद, कंकेर
  • असम- करीमगंज, मंगलडोई, सिलचर, कालीयबोर, नवगोंग
  • केरल- कसरगोड, वटकारा, कन्नौर, कोझिकोड, वायाँद, मलप्पुरम, अलाथूर, पलक्कड, थ्रीससुर, एर्णाकुलम। चलाकुडी, पॉन्नी, इडुक्की, कोट्टायम, मावेलीककारा, कोल्लाम, अलपपुजहा, पथनांठिट्टा, एटिंगल, थिरुवंतपुरम
  • कर्नाटक- उडुपी चिकमगलूर, हसन, दक्षिणा कन्नड़, चित्रदुर्गा, टुमकुर, मंडया, मैसूर, बंगलोर, कोलार, चमराजनगर, चिकबल्लापुर
  • महाराष्ट्र- अमरावती, अकोला, बुलढाणा, युवतमल वाशिम, वर्धा, हिंगोली, परभामी, नांदेड
  • मणिपुर-बाहरी मणिपुर
  • राजस्थान- टोंक सवाई मोधोपुर, जोधपुर, अजमेर, पालि, जलौर, छित्तोरगढ़, बंसवाड़ा , बरमेर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, राजसमंद, झालावार-बरन
  • पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट
  • उत्तर प्रदेश- अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा
  • त्रिपुरा- त्रिपुरा पूर्वी
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews