जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Baramulla Earthquake

सोमवार को सुबह जम्मू कश्मीर के बारामूला में रहने वाले लोगों के लिए दहशत से भरी रही। दरअसल यहां 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

NCS ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि रात के लगभग 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में मौजूद था।

बारामूला में भूकंप

बारामूला में आए के भूकंप से जुड़ी राहत की बात यह है कि किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। किसी संपत्ति की क्षति को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है।

पहले भी आए थे झटके

बता दें कि इस साल फरवरी के महीने में भी बारामूला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसे समय रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई थी। तब भूकंप का केंद्र जिले का पट्टन इलाका था।

यहां भी महसूस हुए झटके

जम्मू कश्मीर के बारामूला के अलावा मणिपुर के कमजोंग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र 80 किमी की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 रही।

वहीं कमजोंग के बाद मणिपुर के टेंगनोपाल में भी 3.4 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 90 किमी की गहराई पर मापा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews