Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलों के जिलाध्यक्ष, लिस्ट जारी, सीएम ने दी बधाई

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलों के जिलाध्यक्ष, लिस्ट जारी, सीएम ने दी बधाई

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के पहले राजस्थान में, भारतीय जनता पार्टी ने कई जिलों के जिलाध्यक्षों में बदलाव किया है। वहीं इस बदलाव के बाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री, भजनलाल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट X पर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा की “भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त ज़िलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।”

— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 7, 2024

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम उठाया है। इसके अनुसार, नए जिलाध्यक्षों को निम्नलिखित जिलों में नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी जी के नेतृत्व में, झुंझुनू, सीकर, टोंक, डूंगरपुर, कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी, और बारां जिलों के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है।

बीजेपी की जिलाध्यक्षों की नई टीम

बीजेपी की जिलाध्यक्षों की नई टीम:

झुंझुनू – बनवारीलाल सैनी
सीकर – कमल सिकवाल
टोंक – अजीत मेहता
डूंगरपुर – हरीश पाटीदार
कोटा शहर – राकेश जैन
कोटा देहात – प्रेम गोचर
बूंदी – सुरेश अग्रवाल
बारां – नन्दलाल सुमन

वहीं यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसी के साथ, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भी जिलाध्यक्षों को बधाई और उन्हें आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है।

दरअसल बीजेपी का यह परिवर्तन चुनावी युद्ध की तैयारी के माध्यम से एक बड़ा कदम हो सकता है। नए जिलाध्यक्षों के नियुक्ति से पार्टी की बेहद जरूरी रणनीतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। दरअसल बीजेपी ने जो जिलाध्यक्षों की नई टीम का ऐलान किया है, इसमें अनुभवी और नए लोगों को समाहित किया गया है। दरअसल यह चुनौतीपूर्ण समय में भी एक मजबूत दल की क्षवि छोड़ सकता है, जो चुनावी रणनीति को बदलने की कोशिश कर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews