एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बर्नार्ड अरनॉल्ट

एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बर्नार्ड अरनॉल्ट

Bernard Arnault becomes the world’s richest man: दुनिया के एक प्रमुख अरबपति और लक्जरी ब्रांड LVMH के CEO, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपने मजबूत इरादों की बदौलत दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने की उपाधि हांसिल कर ली हैं। इस नई सूची के अनुसार, टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क को पहले स्थान से हटा कर अब उनकी जगह बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल उनकी नेटवर्थ अब 207 बिलियन डॉलर (करीब 17.20 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। जो एलन मस्क से ज्यादा है।

एलन मस्क की नेटवर्थ में आई गिरावट :

वहीं एक समय यहां टॉप पर बने रहने वाले एलन मस्क की नेटवर्थ में आई गिरावट के कारण वह दुसरे नंबर पर पहुँच गए है। जानकारी के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ अब 204 बिलियन डॉलर (करीब 16.96 लाख करोड़ रुपए) है।

मुकेश अंबानी ने जगह रखी बरकरार:

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने इस लिस्ट में 11वें स्थान पर रहकर अपनी नेटवर्थ को 104 बिलियन डॉलर (करीब 8.64 लाख करोड़ रुपए) बनाए रखा है। भारत की और से टॉप 10 में कोई भी शामिल नहीं है।

जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर:

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं एमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, जिनकी नेटवर्थ लगभग 15.04 लाख करोड़ रुपए है। वहीं इस लिस्ट में भारतीय अरबपति गौतम अडाणी की संपत्ति में वृद्धि हुई है, लेकिन वे टॉप 10 में शामिल नहीं हैं। इस लिस्ट में गौतम अडाणी 16वें स्थान पर हैं, उनकी नेटवर्थ की मान लगभग 6.23 लाख करोड़ रुपए है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स की इस नई लिस्ट के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर आदमी की उपाधि पर कब्जा किया है, जबकि जेफ बेजोस और एलन मस्क ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews