मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनलों पर पैसे देकर TRP खरीदने का आरोप

mumbai police commissioner parambir singh

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट| मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह (Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) के सनसनीखेज खुलासे से मीडिया जगत में हड़कंप मच गया है| मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गुरुवार को फॉल्स टीआरपी रैकेट (False Trp Racket) का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इस सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रिपब्लिक टीवी (Republic TV) समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी खरीदते थे और बढ़वाते थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चैनलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस ने तीन चैनलों की पहचान की है। इनके बड़ा नाम रिपब्लिक टीवी हैं| इसके अलावा फक्त मराठी, बॉक्स सिनेमा का नाम भी शामिल है, जो कथित रूप से टेलीविजन चैनलों की रेटिंग करने के लिए बार्क (BARC) द्वारा प्रयुक्त तंत्र को विकृत करने में शामिल हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपब्लिक टीवी ने इन तमाम आरोपों को ख़ारिज किया है| हालाँकि सोशल मीडिया पर रिपब्लिक टीवी को ट्रोल किया जाने लगा है| वहीं परमबीर सिंह ने कहा कि यह अपराध है, बेईमानी है। हम इसे रोकने के लिए जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। कमिश्नर ने यह भी बताया कि जांच के दौरान ऐसे घर मिले हैं, जहां टीआरपी का मीटर लगा होता था। इन घरों के लोगों को पैसे देकर दिनभर एक ही चैनल चलवाया जाता था, ताकि चैनल की टीआरपी बढ़े।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews