कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, फेस्टिवल पर अब नहीं मिलेगी छुट्टी! जारी हुआ ये आदेश, करना होगा पालन

employee news

Employees Holiday : झारखंड रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दशहरे से पहले कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब रेल कर्मियों को प्राइवेट मेडिकल सर्टिफिकेट (PCM) से छुट्टी नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2023 तक प्रभावी रहेगी।इस संबंध में चक्रधरपुर मंडल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।

इसलिए रेलवे ने जारी की नई व्यवस्था

दरअसल, फेस्टिवल सीजन में रेलवे कर्मचारी दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ जैसे त्यौहारों को मनाने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन करते है जिन्हें छुट्टी मिली वे परिवार के साथ त्यौहार मनाने चले जाते है लेकिन जिन्हें छुट्टी नहीं मिलती है वे किसी बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले लेते हैं और ड्यूटी ज्वाइन करते समय किसी डॉक्टर से प्राइवेट मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर जमा कर देते हैं, ऐसे में त्यौहारी सीजन में सरकारी छुट्टियों के बीच कर्मचारियों की छुट्टी लेने से ट्रेनों के परिचालन में परेशानी आती है, इसलिए रेलवे ने यह व्यवस्था पहले से ही लागू कर दी।वही ट्रेनों का परिचालन सामान्य तरीके से हो, इसके लिए चक्रधरपुर मंडल ने आदेश जारी किया है।

रेलवे ने जारी किया ये आदेश

रेल प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए 31 दिसंबर तक ऐसी सभी प्राइवेट मेडिकल सर्टिफिकेट पर रोक लगा दी है, अब कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी नहीं ले पाएंगे।। अब यदि संबधित अवधि के अंदर यदि कोई कर्मचारी वास्तविक में बीमार होते हैं तो उन्हें रेलवे हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराना होगा और रेल अस्पताल के डॉक्टर की सलाह को ही मानना होगा और यहां से जारी सर्टिफिकेट रेलवे को दिखाना होगा। बता दे कि चक्रधरपुर मंडल में लगभग 5200 कर्मचारी है, जिन पर यह आदेश लागू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews