Hindi News

कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केन्द्रीय कर्मचारियों (central employees) के लिए बड़ी खबर है। आज 7 जनवरी 2022 सोमवार से सभी कर्मचारियों को ऑफिस आना अनिवार्य है।सोमवार से फिर से शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। सभी कर्मचारी बिना किसी छूट के सोमवार से नियमित रूप पर कार्यालय में उपस्थित होंगे। किसी भी कर्मचारी के लिए अब ‘‘घर से काम” करने का विकल्प नहीं होगा।” इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने निर्देश जारी किए है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 11 जिलों को मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने कहा कि सोमवार से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय में उपस्थिति बहाल कर दी गयी है। कोरोना वायरस के आंकड़ों में कमी के चलते यह फैसला लिया गया है।सभी स्तरों पर कर्मचारियों को बिना किसी छूट के सात फरवरी 2022 से नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।बहरहाल विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी हर वक्त चेहरे पर मास्क पहने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहें।

बता दे कि तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत के साथ ऑफिस आने को कहा था और दिव्यांग और महिलाओं को घर से ही काम करने (work from home) की अनुमति दी थी। केंद्र ने अवर सचिव स्तर से नीचे के अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था को 31 जनवरी को 15 फरवरी तक बढ़ाया था, ऐसे में हालातों को देखते हुए इसे बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर बड़ा अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 2.18 लाख!

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews