राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 30 जून से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना कट सकता है नाम, नहीं मिलेगा अनाज का लाभ!

जो भी कार्डधारक सत्यापन नहीं कराएंगे और कार्यालय के अधिकारियों की जांच में यूनिट गलत मिलेगा तो नाम या यूनिट काट दिया जाएगा।
ration card holder news

Ration Card Holder eKYC : उत्तर प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।अगर अबतक आपने eKYC नहीं करवाई है तो 30 जून से पहले करवा लें अन्यथा खाद्यान्न लाभ लेने से वंचित होना पड़ सकता है।इधर, बरेली में राशन कार्ड धारकों की ई-पॉश मशीन के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है।

30 जून तक पूरा कर लें ईकेवायसी का काम

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ से राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। आदेश के अनुसार, 30 जून तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का सत्यापन अनिवार्य है। इसके लिए 30 जून 2024 तक कोटेदार के पास मौजूद ई-पॉश मशीन से कार्डधारकों की ई-केवाईसी होगी। साथ ही, मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाएगा।अगर आपका सत्यापन नहीं होता है तो इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक करेंगे। जो भी कार्डधारक सत्यापन नहीं कराएंगे और कार्यालय के अधिकारियों की जांच में यूनिट गलत मिलेगा तो नाम या यूनिट काट दिया जाएगा।

कट सकता है नाम, नहीं मिलेगा अनाज का लाभ

यूपी शासन इस प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों की जांच करवा रहा है। जो राशन कार्ड धारक eKYC नहीं करवाते हैं, तो उनका कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी हो सकती है। ध्यान रहे विक्रेता के पास जाकर सबका अंगूठा ई-पॉस मशीन में लगने के बाद ही eKYC पूर्ण मानी जाएगी।जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोजगार इत्यादि के कारण अपने घर या गांव से दूर हैं, वह प्रदेश में अपने नजदीक किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर eKYC करवा सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनकी eKYC अधिकतम प्रयास करने के उपरांत भी अपडेट नहीं हो रही है वे आधार केंद्र में अपनी बायोमीट्रिक अपडेट करवाकर eKYC हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews