SBI ग्राहकों के लिए काम की खबर, 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, जानें प्रोसेसिंग फीस-रिवार्ड प्वाइंट्स पर अपडेट

SBI

SBI Credit Card Rules: एक तरफ देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने लोन की ब्‍याज दरें यानि मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.25 फीसदी बढ़ाकर अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है वही दूसरी तरफ 1 जनवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के नियम बदल जाएंगे ।इस बात की जानकारी एसबीआई ने वेबसाइट के माध्यम से दी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेस ने अपने सिंपली क्लिक (Simply CLICK) कार्ड होल्डरों के लिए कुछ रूल्स में संशोधन किया है। इसके तहत कार्ड होल्डरों के लिए क्रेडिट कार्ज नियमों में बदलाव किया गया हैं, जो जनवरी 2023 से लागू होंगे। वेबसाइट के मुतकाबिक, 6 जनवरी, 2023 में वाउचर और रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम करने के दो नियमों में बदलाव किया जाएगा।

रिवार्ड प्वाइंट

एसबीआई कार्ड और भुगतान सेवा (SBI Cards & Payment Services) ने अपनी वेबसाइट पर कहा 6 जनवरी 2023 से सिंपलीक्लिक कार्ड धारकों को ऑनलाइन स्पेंड माइलस्टोन तक पहुंचने पर जारी किए गए क्लियरट्रिप वाउचर से केवल एक लेनदेन किया जा सकेगा और इसे किसी अन्य ऑफर या वाउचर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा Amazon.in पर सिंपलीक्लिक के साथ ऑनलाइन खर्च पर रिवार्ड प्वाइंट के नियम भी 1 जनवरी से बदल जाएंगे।

सिम्पलीक्लिक एडवांटेज

वेबसाइट के माध्यम से बताया गया है कि Amazon.in पर ऑनलाइन खर्च पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट, सिंपलीक्लिक/सिम्पलीक्लिक एडवांटेज के साथ एसबीआई कार्ड को 01 जनवरी 23 से 5 गुना रिवॉर्ड पॉइंट में संशोधित किया जाएगा। आपका कार्ड Apollo 24X7, BookMyShow, Cleartrip, EazyDiner, Lenskart और Netmeds पर ऑनलाइन खर्च पर 10X रिवार्ड पॉइंट अर्जित करना जारी रखेगा। इससे पहले 15 नवंबर 2022 से SBI Card ने EMI लेनदेन पर संशोधित शुल्क और क्रेडिट कार्ज का रेंट के लिए इस्तेमाल करने पर नया शुल्क लगाया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews