
जिन लोगों ने अभी तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है CBDT ने रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है, अब 31 अक्टूबर नहीं वे 10 दिसंबर तक अपना आयकर रिटर्न भर सकते हैं, सीबीडीटी ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।
10 दिसंबर तक भर सकते हैं income tax return
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर निर्धारण वर्ष 2025-26 (Tax Assessment Year 2025-26) के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के अंतर्गत आयकर विवरणी (income tax return) प्रस्तुत करने की अब तक निर्धारित की गई तिथि 31 अक्टूबर 2025 को बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दिया है।
ऑडिट रिपोर्ट भरने की अंतिम तारीख अब 10 नवंबर
आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत पिछले वर्ष 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए ऑडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की निर्दिष्ट तिथि जो मूल 30 सितंबर, 2025 को देय थी जिसे 31 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 कर दिया है।
CBDT ने X पर शेयर की जानकारी
The Central Board of Direct Taxes (CBDT) has decided to extend the due date of furnishing of Return of Income under sub-Section (1) of Section 139 of the Act for the Assessment Year 2025-26, which is 31st October 2025 in the case of assessees referred in clause (a) of Explanation… pic.twitter.com/w7Hl94Y9Ns
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) October 29, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

