Delhi Loot Case: बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के दम पर कारोबारी से लूटे 2 लाख रुपये, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

Delhi Loot Case: बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के दम पर कारोबारी से लूटे 2 लाख रुपये, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

Delhi Loot Case : राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने प्रगति मैदान टनल के अंदर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि कार सवार कारोबारी रिंग रोड पर प्रगति मैदान टनल से होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक 2 बाइकों में सवार 4 बदमाश वहां पहुंचकर उनका रास्ता रोके और पिस्टल के दम पर उनका 2 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। साथ ही, पूलिस को खबर करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। हालांकि, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना CCTV कैमरे में कैद 

पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है। जब साजन कुमार कैब से गुरुग्राम स्थित एक फर्म को दो लाख रुपये देने जा रहा था जो कि गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले है। जिनका चांदनी चौक में सोने चांदी के आभूषण का कारोबार है। तभी इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तिलक मार्ग स्थित थाने में दर्ज करवाई है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टनल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

CM केजरीवाल ने उठाए ये सवाल

वहीं, इस घटना के बाद से मामले में राजनीतिक शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। साथ ही, एलजी से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आगे लिखा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

इधर, कांग्रेस ने भी ऑफिशियल ट्वीट कर लिखा, “गृहमंत्री जी, ये वीडियो देखिए। दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिन दहाड़े कुछ बाइक सवार आते हैं। कार रोकते हैं और कार सवार से 2 लाख रुपए लूट ले जाते हैं। देश की राजधानी में ये हो रहा है। देख रहे हैं ना आप?”

जांच जारी

बता दें कि प्रगति मैदान टनल में छह हथियारबंद गार्ड के साथ ही 11 अन्य सामान्य गार्डों हमेशा तैनात रहते हैं। जिनकी दिन और रात के हिसाब से शिफ्ट होती है। इस दौरान वो पूरे सुरंग में गश्त भी करते हैं। इस घटना के बाद पुलिस की पुछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वारदात के समय वो टनल के बाहर थे। फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews