कोरोना का कहर: एक और बीजेपी विधायक का निधन, सीएम ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूपी (UP) में नेताओं पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है।अब बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार (BJP MLA Kesar Singh Gangwar) का कोरोना (Coronavirus) से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने विधायक केसर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, ये है बड़ा कारण

दरअसल, नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें नोएडा (Noida) के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।जहां आज इलाज के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया है, उनकी मौत से बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।इससे पहले औरैया से बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो चुका है।

बता दे कि बीजेपी विधायक उनकी पत्नी ऊषा गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। कोरोना पीड़ित होने के बाद उनके बेटे ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके सहायता मांगी थी। जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़े.. दमोह में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश, 2 मई को आएंगे उपचुनाव के नतीजे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य श्री केसर सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के नवाबगंज से विधायक श्री केसर सिंह गंगवार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शान्ति!

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews