BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज, 5 विधानसभा चुनावों पर फोकस, बनेगी रणनीति

BJP

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक (BJP National Working Committee meeting) थोड़ी देर बाद शुरू होने जा रही है। इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के भाषण से होगी और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के भाषण से होगा। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राज्यों से बीजेपी के मुख्यालय से नेता वर्चुअली जुड़ेंगे।

यह भी पढ़े.. MP News: पंचायत सचिव समेत 4 सस्पेंड, 28 कर्मचारियों को नोटिस, 2 लाइसेंस भी निलंबित

इसमें भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) भी जुड़ेंगे। इस बैठक में 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य डिजिटल माध्यम से जुड़ेगे। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह के अनुसार इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होगा और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन्हें लेकर विशेष चर्चा व मंथन होगा। कोरोना काल में असमय काल के गाल में समा गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और उसी के साथ शोक प्रस्ताव भी पारित होगा। बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण होगा और 3:30 बजे समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP में हुए पुलिसकर्मियों के तबादले, 332 को नवीन पदस्थापना, देखे लिस्ट

बैठक स्थल पर प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं कोविड-19, से निपटने, रिकॉर्ड टीकाकरण और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें सम्मानित भी करने की योजना बनाई गई है। भोपाल में भी बीजेपी मुख्यालय को वर्चुअली इस कार्यसमिति में जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है और प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उमा भारती नही हुई शामिल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने शनिवार को ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सूचित कर दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे रविवार 7 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूचना भोपाल से मिली थी।

उमा भारती ने आगे कहा कि मैं उत्तरप्रदेश में गंगाकिनारे प्रवास पर हूँ, इसलिए मैने माननीय संतोष जी , संघटन मंत्री जी से अनुरोध करके लखनऊ में बैठक में शामिल होने की अनुमति ले ली थी । किंतु अचानक मुझे केदारनाथ से कुछ संतो का निमंत्रण पहुँचा। मैं शुक्रवार शाम केदारनाथ पहुँची एवं शनिवार शाम तक केदारनाथ जी के डोली के साथ रही । मैं अभी गुप्तकाशी उत्तराखंड में हूँ । अब मेरे सामने रविवार की बैठक में शामिल हो पाने का कोई रास्ता नही हैं, इसलिए मैं अपनी अनुपस्थिति के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews