BLO का विरोध प्रदर्शन! चुनाव आयोग के दफ्तर में की घुसने की कोशिश, BJP ने कहा- TMC के कैडर कर रहे प्रोटेस्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सड़क पर उतर आए। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सीईओ कार्यालय पहुंचा, तभी बाहर प्रदर्शनकारी बीएलओ फोरम के सदस्यों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया।
BLO का विरोध प्रदर्शन! चुनाव आयोग के दफ्तर में की घुसने की कोशिश, BJP ने कहा- TMC के कैडर कर रहे प्रोटेस्ट

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया जारी है। तो वहीं इस प्रक्रिया का विरोध भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में SIR के खिलाफ सोमवार को संसद से सड़क तक पर हंगामा देखने को मिला। एक ओर संसद में विपक्ष ने हंगामा किया तो वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सड़क पर उतर आए।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सीईओ कार्यालय पहुंचा, तभी बाहर प्रदर्शनकारी बीएलओ फोरम के सदस्यों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। इतना ही नहीं BLO ने इलेक्शन कमीशन ऑफिस का घेराव किया और इस दौरान चुनाव आयोग के दफ्तर में घुसने की कोशिश भी की।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया में लगे BLO बीते कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते हफ्ते भी विरोध प्रदर्शन के दौरान बीएलओ ने जबरन राज्य निर्वाचन आयुक्त के दफ्तर में घुसने की कोशिश की थी और जमकर नारे भी लगाए थे। वहीं आज तो हालात इस कदर बिगड़े कि बीएलओ को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

क्या है विरोध के पीछे की वजह?

चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्वाचन आयुक्त की सुरक्षा में चूक को बेहद गंभीर बताते हुए निर्वाचन अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। एसआईआर प्रक्रिया में लगे बूथ लेवल अधिकारी (BLO) काम का भारी दबाव होने का आरोप लगा रहे हैं।

बूथ लेवल अधिकारियों का कहना है कि SIR प्रक्रिया के चलते उन्हें अमानवीय तनाव झेलना पड़ रहा है। BLO का यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है, जब बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है। वहीं भारी काम के दबाव के चलते देशभर से कई BLO की मौत होने का दावा किया जा रहा है। परिवारों का आरोप है कि BLO पर बहुत ज्यादा काम के दबाव डाला जा रहा है।

ये BLO नहीं बल्कि TMC के कैडर प्रोटेस्ट कर रहे- BJP

BLO के प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में BLO नहीं बल्कि TMC के कैडर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि SIR को लेकर ममता बनर्जी देश हिलाने की बात कर रही हैं, लेकिन 2026 के चुनाव में बंगाल ममता को हिला देगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews