बड़ी खबर : अमृतसर के निरंकारी भवन में बम विस्फोट, 3 की मौत, कई घायल

bomb-blast-in-nirankari-bhawan-in-amritsar-3-died-several-injured

अमृतसर ।

 पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। धमाके में 3 की मौत हो गई है, जबकि 8-10 घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ।खबर है कि बाइक सवार युवकों ने ग्रेनेड से ये हमला किया है।अभी इस मामले के पीछे का कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले की घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिस पर राज्य हाई अलर्ट पर था।

जानकारी के मुताबिक, राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में रविवार सुबह मोटरसाइकल सवारों ने विस्फोटक सामग्री फेंकी, जिससे यह विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर तहकीकात में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धमाके के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ हो सकता है।  खबर है कि आतंकी जाकिर मूसा और उसके साथियों के किसी बड़े वारदात को संभावना को देखते हुए अमृतसर में हाई अलर्ट जारी है।

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस को इनपुट भेजा था कि कश्मीर का खूंखार आतंकी जाकिर मूसा अपने साथियों के साथ पंजाब के रास्ते दिल्ली या एनसीआर में पनाह ले सकता है। इनपुट में कहा गया था कि जैश-ए-मोहम्मद के 6 से 7 आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे हैं, मूसा पिछले एक साल से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिर दर्द बन चुका है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews