
Air India flight Bomb threat
दिल्ली लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद जांच एजेंसियां और कई राज्यों में अलर्ट जारी है। इस बीच, बुधवार को एक विमान को बम की धमकी मिली है। ये धमकी मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) फ्लाइट को मिली है। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि ये धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है। सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। फ्लाइट की जांच की जा रही है। धमकी भरा ईमेल वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को प्राप्त हुआ, जिसके बाद विमान को तुरंत आपात लैंडिंग कराई गई।
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह ईमेल किसी संगठित गिरोह या आतंकी नेटवर्क की ओर से भेजा गया हो सकता है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कई बड़े हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ATS और साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से और किसने भेजा।
इन हवाई अड्डों के लिए भी मिली चेतावनी
बता दें कि ये धमकी सिर्फ एक विमानतल के लिए नहीं मिली है। बल्कि इसी ईमेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद हवाई अड्डे पर भी हमले की चेतावनी दी गई है। इस कारण देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जांच जारी है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
